खड्डा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 10:58 AM (IST)

खड्डा विधानसभा संख्या- 329
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

कुशीनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 329 है खड्डा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 79 हजार 835 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 54    हजार 625 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार 162 है। इस सीट पर किसी एक पार्टी का वर्चस्व नहीं रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक बार बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी जीता है, एक बार एबीएलटीसी का उम्मीदवार तो एक बार कांग्रेस का प्रत्याशी जीता है। फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। इस बार इस सीट पर कौन बाजी मारेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विजय कुमार दूबे ने समाजवादी पार्टी के एन पी कुशवाहा को हराया था। बहुजन समाज पार्टी के रवि प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीस पार्टी के भगवान दयाल वर्मा को चौथे स्थान रहना पड़ा था। 
               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राजेश त्रिपाठी ने एबीएलटीसी के हरिशंकर तिवारी को हराकर जीत हासिल की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रेम शंकर मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय लड़े हरिशंकर को सिर्फ 03.59 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari  

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में एबीएलटीसी के हरिशंकर तिवारी ने बहुजन समाज पार्टी के श्याम लाल को शिकस्त दी । समाजवादी पार्टी के जयवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस के विजय प्रकाश सिर्फ 01.78 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
                PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static