खागा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 01:29 PM (IST)

खागा विधानसभा संख्या- 243
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फतेहपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 243 है खागा। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 4 हजार 956 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 67 हजार 405 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 37 हजार 544 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। इस बार भी सीट पर भारतीय जनता पार्टी की प्रबल संभावनाएं हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलती है। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के कृष्णा पासवान ने बीएसपी के मुरलीधर को हराया था। अपना दल के ओम प्रकाश घैर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के राम सजीवन निर्मल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 


15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के रानवेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस के मुन्नालाल मौर्य को पराजित किया था। बीएसपी के आनंद प्रकाश लोधी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के मो. शफीर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 


14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के मो. शफीर ने बीजेपी के मुन्नालाल मौर्य को हराया था। निर्दलीय उम्मीदवार रानवेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के वीर अभिमन्यु सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 



UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static