किशनी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 03:30 PM (IST)

किशनी विधानसभा संख्या-109
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मैनपुरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 109 है किशनी। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 64 हजार 152 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 47 हजार 911 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 16 हजार 240 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक एक बार चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के बृजेश कठेरिया ने जीत दर्ज की थी। इस बार सीट पर शिवपाल यादव ने अन्य प्रत्याशी को उतारा है। जिसका लगातार विरोध हो रहा है। हालांकि समाजवादी पार्टी के लिए इस सीट पर आसानी से जीत होनी लाजिमी है। क्योंकि मैनपुरी पार्टी का गढ़ रहा है। ऐसे में अगर समाजवादी कुनबे में सब कुछ ठीक रहा तो जाहिर तौर पर सपा इस सीट पर जीत दर्ज कर लेगी।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनाव में इस सीट से समाजवादी पार्टी के बृजेश कठेरिया ने बीएसपी की कुमारी संध्या को हराया था। बीजेपी की सुनील कुमारी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि एमडी के प्रभु दयाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static