कुंडा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 02:55 PM (IST)

कुंडा विधानसभा संख्या- 246
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 246 है कुंडा। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 15 हजार 457 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 73 हजार 180 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 42 हजार 269 है। सीट पर अर्से से रघुराज प्रताप सिंह का कब्जा रहा है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया देश की राजनीति में जाना-पहचाना नाम है। अब तक सभी चुनावों में उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इस सीट पर उनके अलावा किसी पार्टी या नेता विशेष का कोई वजूद नहीं है। राजा भैया यहां के सिरमौर्य हैं। हालांकि देखना ये होगा कि कुंडा के रघुराज प्रताप इस बार निर्दलीय ही चुनाव में उतरते हैं या फिर वे किसी पार्टी के प्रत्याशी बनकर उतरते हैं।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह ने बीएसपी के शिव प्रकाश मिश्रा को हराया था। कांग्रेस के राम शंकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के त्रिभुवन चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में निर्दलीय रघुराज प्रताप सिंह ने बीएसपी के शिव प्रकाश मिश्रा को मात दी थी। अपना दल के ठाकुर प्रकाश सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के कुंवर अमरेश सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के मो. शामी को हराया था। बीएसपी के योगेंद्र नाथ मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार हरिवंश कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static