लखीमपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 08:45 PM (IST)

लखीमपुर विधानसभा संख्या-142
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 142 है लखीमपुर। यह जिले की सदर सीट है। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 67 हजार 497 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 98 हजार 293 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 186 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में तीनों ही बार समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए डगर थोड़ी कठिन है। क्योंकि जिस प्रकार पार्टी के भीतक का हालिया घटनाक्रम रहा है। उससे साफ है कि इस चुनाव में पार्टी को सीट पर नुकसान उठाना पड़ सकती है। देखना होगा कि अन्य दल सपा की इस फूट का कितना फायदा उठा पाते हैं। बहरहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा मधुर ने बीएसपी के ज्ञान प्रकाश बाजपेई को मात दी थी। पीईसीपी के योगेश वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के कुंवर राघवेंद्र बहादुर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के डॉ कौशल किशोर ने बीएसपी के ज्ञान प्रकाश बाजपेई को हराया था। बीजेपी की कल्पना वर्मा तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि कांग्रेस के रजनीश भटनागर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के कौशल किशोर ने एसडजी के ज्ञान बाजपेई को हराया था। बीएसपी के आर ए उस्मानी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के दिनेश सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static