लोनी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 05:41 PM (IST)

लोनी विधानसभा संख्या-53 
गाजियाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 53 है लोनी। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 58 हजार 553 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 6 हजार 71 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 52 हजार 461 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद पहला चुनाव 2012 में हुआ। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के जाकिर अली ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर रालोद का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा था। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार इस सीट पर कौन कब्जा जमाता है। सीट पर समाजवादी पार्टी चौथे स्थान पर रही थी। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों में अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
लोनी विधानसभी के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के जाकिर अली ने आरएलडी के मदन भैया को पराजित किया था। बीजेपी के विनोद कुमार कंसल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के औलाद अली चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static