लखनऊ उत्तर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 03:29 PM (IST)

लखनऊ उत्तर विधानसभा संख्या-172
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 172 है लखनऊ उत्तर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 36 हजार 777 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 83 हजार 304 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 53 हजार 473 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए असमंजस की स्थिति बनी है। लिहाजा साफ है कि इसका सियासी फायदा अन्य दल उठाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर कितनी मुश्किलें होती हैं। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। 
               PunjabKesari

 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा ने कांग्रेस के डॉ नीरज बोरा को हराया था। बीजेपी के आशुतोष टंडन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के अरुण द्विवेददी चौथे स्थान पर रहे थे। 
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static