महादेवा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 05:30 PM (IST)

महादेवा विधानसभा संख्या- 311
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

बस्ती जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 311 है महादेवा। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 19 हजार 344 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 599 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 49 हजार 745 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार भी समाजवादी पार्टी की संभावनाएं प्रबल है। देखना दिलचस्प होगा कि सीट के दूसरे चुनाव में जनता किस प्रत्याशी के पक्ष में मत का प्रयोग करती है। फिलहाल सभी पार्टियों अपनी दावेदारी पेश करने में जुटी हैं
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के रामकरन आर्य ने बहुजन समाज पार्टी के दूधराम को शिकस्त दी थी। भारतीय जनता पार्टी की बीना राय तीसरे स्थान पर रहीं थी। जबकि कांग्रेस के गौरी शंकर को सिर्फ 04.35 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static