महाराजगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 04:36 PM (IST)

महाराजगंज विधानसभा संख्या- 318
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

महाराजगंज जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 318 है महाराजगंज। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 53 हजार 007 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 90 हजार 636 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 62 हजार 371है। सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि उससे पहले हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने बाजी मारी थी।फिलहाल अभी सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं होने वाली है। क्योंकि जिस प्रकार पार्टी के भीतर खेमेबाजी चल रही है। उसे देख जनता का ध्यान पार्टी से हटा सकता हैं । देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर किस पार्टी का कब्जा होगा।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुदामा ने बहुजन समाज पार्टी के निरमेश मंगल को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के चंद्र किशोर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के आलोक को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के श्री पति ने बहुजम समाज पार्टी निर्मेश मंगल को हरा अपना परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी के चंद्र किशोर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस पार्टी के सुदामा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चंद्र किशोर ने कांग्रेस के सुदामा प्रसाद को हराया था। समाजवादी पार्टी के चंद्रेश पासवान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के रामप्रीत जख्मी रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static