मैनपुरी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 03:14 PM (IST)

मैनपुरी विधानसभा संख्या-107
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मैनपरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 107 है मैनपुरी। यह जिले की सदर सीट है। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 90 हजार 690 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 36 है। सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व है। जो इस बार कमतर हो सकता है। हालांकि याद बाहुल्य इलाका होने के वजह से समाजवादी पार्टी को इसका फायदा मिल सकता है। इस बार समाजवादी पार्टी चुनाव से पहले ही दो भागों में बंटी है। ये हिस्से ही समाजवादी पार्टी के वोट बैंक को कम कर सकते हैं। हालांकि अगर समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक हुआ तो सीट पर अन्य दलों के लिए मुसीबत हो सकती है। देखना चिलचस्प होगा कि सीट पर किसको जीत नसीब होती है।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राजकुमार ने बीएसपी के रामा शाक्य को हराया था। कांग्रेस के प्रो कालीचरण यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के नरेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के अशोक सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी के प्रो कालीचरण यादव को हराया था। बीएसपी के सुनील वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के शंकर लाल बाथम चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के अनर सिंह दिवाकर ने बीजेपी के राम सिंह रावल को हराया था। बीएसपी के रघुवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के चंद्रपाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static