मलीहाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 02:17 PM (IST)

मलीहाबाद विधानसभा संख्या- 168
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 168 है मलीहाबाद। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 8 हजार 229 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 68 हजार 149 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 76 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। जबकि एक बार निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली थी। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। इस बार समाजवादी पार्टी को सीट पर साख बरकरार रखने के लिए कड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पार्टी में बंटे धंडे साथ मिलकर लड़ने को राजी नहीं है। ऐसे में पार्टी के लिए स्थिति माकूल नहीं दिख रही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किसका कब्जा होता है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के इंदल कुमार ने आरसीपी के कौशल किशोर को पराजित किया था। बीएसपी के डॉ सिद्धार्थ शंकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के डॉ जगदीश चंद्र चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के गौरी शंकर ने बीएसपी के मेवालाल को पराजित किया था। आरसीपी के कौशल किशोर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के श्री राम चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार कौशल किशोर ने समाजवादी पार्टी के गौरी शंकर को हराया था। बीएसपी के श्री छोटे लाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के श्री दिवाकर सेठ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static