मानिकपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 11:33 AM (IST)

मानिकपुर विधानसभा संख्या- 237
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

चित्रकूट जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 237 है मानिकपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 76 हजार 314 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 64 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 21 हजार 242 है। सीट पर अर्से से बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा रहा है। इस बार भी बहुजन समाज पार्टी के लिए सीट पर प्रबल संभावनाएं हैं। देखना होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलती है। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। और चुनाव से पहले जनता के समक्ष अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के चंद्रभान सिंह पटेल ने समाजवादी पार्टी के श्यामा चरण गुप्ता को हराया था। बीजेपी की पुष्पा तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि कांग्रेस की संपत देवी चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के दद्दू प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के सत्य नरायण को हराया था। कांग्रेस की भारती चौधरी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि अपना दल के महाबीर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के दद्दू प्रसाद ने बीजेपी के लखनलाल को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के सत्य नरायण तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के शिरोमणि भाई चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static