मंझनपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 04:12 PM (IST)

मंझनपुर विधानसभा संख्या-252
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कौशांबी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 252 है मंझनपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 50 हजार 664 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 94 हजार 694 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 55 हजार 970 है। सीट पर अर्से से बहुजन समाज पार्टी का कब्जा रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को ही जीत मिली है। इस बार भी सीट पर बहुजन समाज पार्टी के लिए संभावनाएं प्रबल है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलती है। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है, और अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के इंद्रजीत सरोज ने समाजवादी पार्टी के शिव मोहन चौधरी को हराया था। कांग्रेस के महेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय सुकुरू लाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के इंद्रजीत सरोज ने समाजवादी पार्टी के सुरेश पासी को हराया था। बीजेपी की पुष्पा देवी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि कांग्रेस के अशोक कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के इंद्रजीत सरोज ने समाजवादी पार्टी के शिवमोहन चौधरी को हराया था। अपना दल के सुरेश चंद्र तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अखिलेश राकेश चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static