मनकापुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 11:18 AM (IST)

मनकापुर विधानसभा संख्या-300
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गोंडा जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा संख्या 300 है मनकापुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 88 हजार 503 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 57 हजार 724 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 30 हजार 772 है। इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा था। पिछले तीनों विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर दावेदारी जताना मुश्किल होगा। क्योंकि इस बार समाजवादी पार्टी के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। साफ है कि इसका सीधे तौर पर फायदा अन्य दलों को मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बाबूलाल ने बीएसपी के रामेश चंद्र मात दी थी। बीजेपी के राम किशोर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के विजय को सिर्फ 03.39 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर सुतंष्ट करना पड़ा था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के रामभूषण आजाद ने बीएसपी के पल्टू  राम को हरा अपना परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद कुमार चंचल को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि कांग्रेस के सुशील चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के राम भूषण आज़ाद ने बीजेपी की सुमित्रा देवी को हराया था। बीएसपी के प्रमोद कुमार  तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मुन्नी लाल को सिर्फ 05.67 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static