मड़िहान विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 11:57 AM (IST)

मड़िहान विधानसभा संख्या- 399
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मिर्जापुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 399 है मड़िहान। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 18 हजार 993 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 72 हजार 141 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 834 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें  कांग्रेस के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी को जीत मिली है। लेकिन अपनी दावेदारी बरकरार रख पानी पार्टी के लिए मुश्किल साबित होने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। साथ ही सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के सत्येंद्र कुमार पटेल को हरा जीत हासिल की थी। बहुजन समाज पार्टी के शिवजोर पाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के राम नगीना सिंह को सिर्फ 05.15 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static