मड़ियाहू विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 06:05 PM (IST)

मड़ियाहू विधानसभा संख्या- 370
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

जौनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 370 है मड़ियाहू । साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 3 हजार 556 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 371 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 180 है। इस विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ। जिसमें समाजवादी पार्टी की श्रद्धा यादव ने जीत दर्ज की। इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि जिस प्रकार पार्टी में अंतर्कलह मची है, वह इस बात के इशारे कर रही है कि पार्टी के लिए घातक साबित हो सकती है। सीट पर कौन जीतेगा, इस सवाल को जवाब तो चुनावों के नतीजों के बाद ही मिलेगा। लेकिन फिलहाल सभा पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की श्रद्धा यादव ने बहुजन समाज पार्टी की सावित्रि पटेल को मात दी थी। वहीं अपना दल के प्रेम सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी की मालती दूबे को 08.03 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static