मऊ रानीपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 03:01 PM (IST)

मऊ रानीपुर विधानसभा संख्या- 224
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

झांसी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 224 है मऊ रानीपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 60 हजार 95 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 93 हजार 739 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 66 हजार 342 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन पार्टी के अंदर जैसे हालत बने हैं। उन्हें देखकर नहीं कहा जा सकता है कि सपा के लिए सीट पर राह आसान है। क्योंकि पार्टी में दो हिस्से हो चुके हैं। इसका सीधा फायदा अन्य दलों को होगा। देखना होगा कि सीट पर कौन सी पार्टी बाजी मारती है।
               PunjabKesari

 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव
2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी की डॉ रश्मि आर्य ने बीएसपी के राजेंद्र राहुल अहिरवार को हराया था। बीजेपी के प्रागीलाल अहिरवार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के बिहारी लाल आर्या चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के भगवती प्रसाद सागर ने कांग्रेस के बिहारी लाल आर्य को हराया था। बीजेपी के प्रागीलाल अहिरवार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के हरिशचंद्र आर्य चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के प्रागीलाल अहिरवार ने कांग्रेस के बिहारी लाल आर्य को शिकस्त दी थी। बीएसपी के जय प्रकाश अहिरवार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के हरिशचंद्र अहिरवार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static