मेरठ कैंट विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 03:44 PM (IST)

मेरठ कैंट विधानसभा संख्या-47
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मेरठ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 47 है मेरठ कैंट। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 46 हजार 745 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 87 हजार 824 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 882 है। इस सीट पर अर्से से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट से बीजेपी के सत्याप्रकाश चुनाव जीत रहे हैं। इस बार भी बीजेपी को फायदा मिल सकता है। क्योंकि पीएम मोदी के चेहरे पर बीजेपी इस बार चुनाव लड़ रही है। देखना ये होगा कि क्या एक बार फिर क्षेत्र की जनता बीजेपी के प्रत्याशी को सीट पर जीत दिलाती है या नहीं।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा यानि कि साल 2012 के चुनावों में इस सीट से सत्याप्रकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीएसपी के सुनील कुमार को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के रामेश ढींगरा रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर 4.77 फीसदी मतों के साथ अनिल कुमार रहे थे।
               PunjabKesari
15 वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में भी बीजेपी को सत्याप्रकाश अग्रवाल ने ही जीत दर्ज की थी। बीएसपी के सुनील कुमार दूसरे स्थान पर रहे थे। समाजवादी पार्टी के अमित अग्रवाल तीसरे स्थान पर, जबकि कांग्रेस के रामेश ढ़ींगरा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा यानि साल 2002 के चुनावों में बीजेपी के सत्याप्रकाश अग्रवाल ने कांग्रेस के रामेश ढ़ींगरा को पराजित किया था। जबकि तीसरे स्थान पर बीएसपी के संजय स्वरूप रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के ज्ञानेंद्र शर्मा रहे थे। उन्होंने 14.73 फीसदी मत हासिल किए थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static