मेरठ दक्षिण विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 04:13 PM (IST)

मेरठ दक्षिण विधानसभा संख्या-49
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मेरठ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 49 मेरठ दक्षिण है। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 54 हजार 863 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 95 हजार 930 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 914 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद सिर्फ एक बार चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र भड़ाना को जीत मिली थी। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और बहुजन समाज पार्टी के बीच था। इस बार भी सीट पर इन्हीं दो पार्टियों के बीच मुख्य लड़ाई होने की उम्मीद है। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर इस बार जनता किस पार्टी पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
मेरठ दक्षिण विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक  नजर-

16 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट पर बीजेपी के रविंद्र भड़ाना ने बीएसपी के हाजी राशिद अखलाक को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के आदिल रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर आरएलडी के मंजूर सैफी रहे थे। उन्हें 11.52 फीसदी मत हासिल हुए थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static