मेहनगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 02:05 PM (IST)

मेंहनगर विधानसभा संख्या- 352
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

आजमगढ़ के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 352  है मेहनगर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 57 हजार 156  मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 94 हजार 807 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 62 हजार 333 है। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी का दबदबा रहता है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के सफलता हासिल हुई। फिलहाल इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार सीट पर किस पार्टी का बोलबाला होगा, यह तो भविष्य के गर्त में है लेकिन फिलहाल सभी राजनैतिक पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बृजलाल सोनकर ने बहुजन समाज पार्टी के विद्दा चौधरी को हराकर अपना परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी  के कल्पनाथ पासवान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि सीपीएम के राम जग को सिर्फ 03.75 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की विद्दा चौधरी ने सीपीएम के रामजग को हराया था। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के कल्पनाथ रहे थे। जबकि जेपीएस के अवध नारायण को चौथे स्थान पर सुंतष्ट रहना पड़ा था।
          PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के विद्दा चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के कल्पनाथ को हराया था। वहीं सीपीएम के रामजग तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे सुरेश राम को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static