मेहनौन विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 03:28 PM (IST)

मेहनौन विधानसभा संख्या-295
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गोंडा जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा संख्या 295 है मेहनौन। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 18 हजार 737 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 75 हजार 428 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 298  है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर दावेदारी जताना मुश्किल होगा। क्योंकि इस बार समाजवादी पार्टी के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। साफ है कि इसका सीधे तौर पर फायदा अन्य दलों को मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताती है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधनासभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की नंदिता शुक्ला ने बहुजन समाज पार्टी के अरशद अली खान को हराया था। पीस पार्टी की प्रतिभा सिंह तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि भारतीय जनता पार्टी के राम उदर वर्मा को सिर्फ 04.80 वोटों के चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static