मेंहदावल विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 03:25 PM (IST)

मेंहदावल विधानसभा संख्या- 312
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

संतकबीर नगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 312 है मेंहदावल। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 2 हजार 457 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 20 हजार 602 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 81 हजार 855 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर समाजवादी पार्टी का ही परचम लहराया है। लेकिन समाजवादी पार्टी में चुनावों से पहले हुए दो फाड़ ने ये साफ कर दिया है कि पार्टी को सियासी नुकसान उठाना पड़ेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर क्षेत्र की जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर भरोसा जताती है।
                              PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लक्ष्मीकांत को जनता का सहयोग मिला। लक्ष्मीकांत ने पीस पार्टी के अनिल कुमार को हरा जीत हासिल की। बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद तैयब तीसरे स्थान पर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के राकेश कुमार सिंह को चौथे स्थान पर ही रहना पड़ा था। 
               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अब्दुल कलाम ने बहुजन समाज पार्टी के मशहूर आलम को हराया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वेद प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय लड़े अनिल 09.79 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे

14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अब्दुल कलाम ने मैदान मारा था। उन्होने बहुजन समाज पार्टी के लाल चंद्र निषाद को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के चंद्र शेखर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय लड़े रंजय को 07.55 फीसदी मतों के चौथे स्थान पर संतुष्ट करना पड़ा था।
               PunjabKesari
 UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static