मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 02:14 PM (IST)

मिल्कीपुर विधानसभा संख्या- 273
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फैजाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 273 है मिल्कीपुर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 14 हजार 952 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 68 हजार 186 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 766 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी की सीट पर संभावनाएं संशय में हैं। क्योंकि चुनाव के पहले पार्टी में बड़े स्तर पर विवाद पैदा हो चुका है। देखना है कि इस बार सीट पर किस पार्टी पर क्षेत्र की जनता विश्वास जताती है।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने बीएसपी के पवन कुमार को हराया था। बीजेपी के रामू प्रियदर्शी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के भोलानाथ भारती चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के आनंद सेन ने समाजवादी पार्टी के राम चंद्र यादव को हराया था। बीजेपी के मथुरा प्रसाद तिवारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के उपेंद्र कुमार चौथे स्थान पर रहे थे। 
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे

14 वी विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के आनंद सेन ने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को हराया था। बीएसपी के रणजीत तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रविंद्र नाथ दुबे चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static