मिर्ज़ापुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 10:26 AM (IST)

मिर्ज़ापुर विधानसभा संख्या- 396
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मिर्जापुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 396 है मिर्जापुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 35 हजार 790 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 628  है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 397 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में हर बार समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहराया है। मिर्जापुर सीट पर पिछले तीन बार से कैलाश नाथ चौरसिया का दबदबा कायम रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा कायम रहता है या नहीं। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है और सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कैलाश नाथ चौरसिया ने बहुजन समाज पार्टी के रंगनाथ मिश्रा को हरा जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुमार जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एलजेपी के अवध राज को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कैलाश नाथ चौरसिया ने बहुजन समाज पार्टी के रामचंद्र मौर्य को हराया था। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के राजेश पति त्रिपाठी रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के सरजीत सिंह को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था। 
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे

14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कैलाश नाथ चौरसिया ने भारतीय जनता पार्टी के सरजीत सिंह को मात दी थी। बहुजन समाज पार्टी के फूलचंद यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मुसीर आलम को सिर्फ 06.75 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static