मोदी नगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 08:10 PM (IST)

मोदीनगर विधानसभा संख्या-57 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गाजियाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 57 है मोदी नगर। साल 2012 को आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 83 हजार 121 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 57 हजार 611 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार 520 है। इस सीट पर बीएसपी, आरएलडी और बीजेपी के बीच मुख्य लड़ाई रहती है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर तीनों पार्टियों ने एक-एक बार जीत दर्ज की। इस बार इस सीट पर कौन बाजी मारेगा, यह तो भविष्य के गर्भ में है। लेकिन सभी राजनैतिक दलों ने जनता को लुभाने के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस प्रत्याशी पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
मोदीनगर विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में आरएलडी के सुदेश शर्मा ने बीएसपी के राजपाल शर्मा को पराजित किया था। समाजवादी पार्टी के रामाश्रय शर्मा रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के सतेंद्र त्यागी रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के राजपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के धर्मेश सिंह तोमर को पराजित किया था। आरएलडी के कुंवर अयूब अली तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं बीजेपी के नरेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के नरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के धर्मेश सिंह तोमर रहे थे। बीएसपी के राजपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार राम आश्रेय चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static