मोहम्मदी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 09:08 PM (IST)

मोहम्मदी विधानसभा संख्या-144
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

लखीमपुरी खीरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 144 है मोहम्मदी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 7 हजार 243 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 667 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 571 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इमरान अहमद रहे थे। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर राह आसान नहीं होगी। क्योंकि पार्टी में फैली गुटबाजी ने जनता के बीच नकारात्मक संदेश गया है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी पर जनता अपना विश्वास जताती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के अवस्थी बाला प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के इमरान अहमद को मात दी थी। बीजेपी के लोकेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस के अशफ़ाक उल्लाह खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static