मुबारकपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 11:45 AM (IST)

मुबारकपुर विधानसभा संख्या- 346
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

आज़मगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 346 है मुबारकपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 92 हजार 211 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 62 हजार 906 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 29 हजार 279 है। इस विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी का वर्चस्व है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में तीनों बार ही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। लेकिन इस बार बहुजन समाज पार्टी के लिए सीट पर मुश्किल होगी क्योंकि कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा चुके है। फिलहाल सभी पार्टियों सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रही है। अब देखना यह होगा कि सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जनता का सहयोग मिलता है।
               PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के शाह आलम ने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को हराया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राम दर्शन यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अब्दुसल्लाम को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के चंद्र देव ने समाजवादी पार्टी के राम दर्शन को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र तीसरे स्थान पर रहे  जबकि कांग्रेस के असलम को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के चंद्रदेव राम ने एलजेएनएसपी के यशवंत सिंह को हराया फतह हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के राम दर्शन को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा। जबकि एनसीपी के असलम सिर्फ 08.22 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static