मुगलसराय विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 01:36 PM (IST)

मुगलसराय विधानसभा संख्या-380 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

चन्दौली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 380 है मुगलसराय। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 33 लाख 16 हजार 471 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 76 हजार 553 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 863 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार सामजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार बहुजन समाज पार्टी के लिए सीट पर बेहद मुश्किल लड़ाई है। क्योंकि कई बड़े नेता पार्टी छोड़ दूसरे दलों में शामिल हो गए और अन्य दल इसका फायदा उठाने में जुटे हैं। देखना होगा कि कौन सी पार्टी इस बार सीट पर अपना कब्जा जमाती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर- 
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के बब्बन ने समाजवादी पार्टी के बाबूलाल को मात दी थी। भारतीय जनता पार्टी के छब्बू सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के सतीश को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राम किशुन ने बहुजन समाज पार्टी के बब्बन को हरा सफलता हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के छब्बू को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे में हकीम को सिर्फ 04.08 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे 
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राम किशुन ने भारतीय जनता पार्टी के छब्बू को हराया था। बहुजन समाज पार्टी के राम अवध को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि सीपीआई के तिलाक चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static