मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 02:41 PM (IST)

मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा संख्या- 355
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

मऊ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 355 है मुहम्मदाबाद गोहना। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 32 हजार 269 है। जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 82 हजार 944  जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 49 हजार 322 है। सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी ने सफलता हासिल की। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इसे बरकरार रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किल पार्टी के अंदर के धड़ों में ही है। क्योंकि दल में दो फाड़ हो चुके हैं। इसका सियासी फायदा निश्चित तौर पर अन्य दलों को होगा। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किस पार्टी पर जनता विश्वास जताती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बैद्दनाथ ने बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र को हराया था। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के श्रीराम रहे थे। जबकि कांग्रेस के बनवारी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र कुमार ने समाजवादी पार्टी के बनवारी को शिकस्त दी थी। भारतीय जनता पार्टी के श्रीराम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि जेपीएस के हरिनाथ कौ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के वैद्दनाथ ने बहुजन समाज पार्टी के बनवारी को हरा अपना परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी के रमेश तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के सुरेश को मात्र 03.70 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static