मुजफ्फरनगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 09:13 PM (IST)

मुजफ्फरनगर विधानसभा संख्या-14
मुजफ्फरनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या-14  सदर सीट है। साल 2012 के आंकड़ों के हिसाब से क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 1 हजार 726 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 13 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 685 है। लंबे वक्त से सीट पर मुख्य लड़ाई समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में रही है। पिछले तीने विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। इस बार इस बार इस सीट पर कौन जीत दर्ज करेगा, ये पहले से साफ नहीं है। क्योंकि समाजवादी पार्टी जहां विकास के बलबूते चुनाव में उतर रही है। वहीं बीजेपी नोटबंदी को ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक बताकर मैदान में कूद रही है।

               PunjabKesari

 

मुजफ्फनगर विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 के चुनावों में यहां समाजवादी पार्टी के चितरंजन स्वरूप ने बीजेपी के अशोक कंसल को पराजित किया था। बीएसपी के अरविंद राज शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं चौथे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी सोमनाथ प्रकाश 12.51 फीसदी वोटों के साथ रहे थे।

               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

15 वीं विधानसभा यानि साल 2007 के चुनावों में यहां बीजेपी के अशोक कुमार कंसल ने समाजवादी पार्टी के चितरंजन अग्रवाल को हराया था। इस चुनाव में बीएसपी के प्रत्याशी बलेश कुमार 19.01 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। जबकि रालोद के चौधरी मुश्ताक चौथे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा यानि साल 2002 के चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चितरंजन स्वरूप ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के कपिल यादव को पराजित किया था। बीएसपी के मिथिलेश पाल 20.88 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर 2.62 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद्र माहेश्वरी रहे थे।
               PunjabKesari
 

 UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static