नजीबाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 10:04 PM (IST)

नजीबाबाद विधानसभा संख्या-17
बिजनौर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 17 है नजीबाबाद। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 2 हजार 715 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 5 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 38 हजार 697 है। इस सीट का अस्तित्व साल 2008 में आया। और पहली बार यहां विधानसभा चुनाव साल 2012 में हुआ। जिसमें बीएसपी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इस बार इस सीट पर कौन विजयी होगा, ये तो फरवरी- मार्च में होने वाले चुनाव के नतीजों के बाद ही तय होगा। लेकिन सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करनी शुरु कर दी है। देखना यह है कि जनता दुबारा बीएसपी को ही चुनती है या फिर विकास की दुहाई देने वाली समाजवादी पार्टी के साथ जाती है। या फिर नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दों के साथ चुनाव में कूदने वाली बीजेपी के तरफ रुख करती है। 

               PunjabKesari
नजीबाबाद विधानसभा के पिछले परिणाम पर एक नजर-

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 में हुए चुनावों में नजीबाबाद से बीएसपी के तसलीम ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के राजीव कुमार अग्रवाल सीट पर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरएलडी के अबरार आलम तीसरे स्थान पर और सत्ता में काबिज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शाहिद अली खान तौथे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static