नरैनी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 05:08 PM (IST)

नरैनी विधानसभा संख्या- 234
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बांदा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 234 है नरैनी। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 95 हजार 509 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 63 हजार 729 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 771 है। सीट पर अर्से से बहुजन समाज पार्टी का वर्चस्व है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इस बार भी बीएसपी के लिए संभावनाएं प्रबल हैं। क्योंकि मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी में दरार पड़ चुकी है। ऐसे में अब बीएसपी समेत अन्य दल समाजवादी पार्टी की फूट का फायदा उठाने की जुगत में जुटे हैं। देखना होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी का बोलबाला रहता है।
               PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के गया चरण दिनकर ने समाजवादी पार्टी के भारतलाल दिवाकर को मात दी थी। बीजेपी के राजकरन कबीर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के महेंद्र सिंह वर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के पुरुषोत्तम नरेश ने रालोद की पियरिया को हराया बीजेपी के प्रद्युमन नरेश आजाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के बृज गोपाल कुशवाहा चौथे स्थान पर रहे थे। 
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में सुरेंद्र पाल वर्मा ने समाजवादी पार्टी के नवल किशोर को हराया था। तीसरे स्थान पर बीजेपी के रवि शंकर तीसरे स्थान पर रहे थे। अपना दल के राजकरन कबीर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static