नवाबगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 07:54 PM (IST)

नवाबगंज विधानसभा संख्या-121
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बरेली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 121 है नवाबगंज। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 57 हजार 842 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 820 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 16 हजार 16 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय नेता हैं भगवत सरन गंगवार। जो लगातार तीन बार से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं रहने वाली है। क्योंकि पार्टी में पहले से ही दो फाड़ हो गए हैं। लिहाजा अब समाजवादी पार्टी के लिए लड़ाई पार्टी के ही लोगों से हो गई हैं। ऐसे में अन्य दलों के लिए माहौल फायदेमंद हो गया है।
              PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार ने बीएसपी की ऊषा गंगवार को हराया था। तीसरे स्थान पर पीइसीपी के मो. इस्लाम हाजी रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के नरोत्तम दास रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार ने बीएसपी के केसर सिंह को हराया था। बीजेपी के डॉ एम पी मौर्य तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आईइएमसी के मो. सलीम चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार ने बीजेपी के डॉ एम पी आर्य को हराया था। बीएसपी के मो. सलीम अंसारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मास्टर छोटेलाल गंगवार रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static