निज़ामाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2017 - 03:18 PM (IST)

निज़ामाबाद विधानसभा संख्या- 348
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

आज़मगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 348 है निज़ामाबाद। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 90 हजार 045 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59  हजार 413 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 30 हजार 632है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली थी। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। जिसे बरकरार रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। सीट पर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का नुमाइंदा जीत हासिल करता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के आलमबदी ने बहुजन समाज पार्टी के कलिमुद्दीन खान को हराया था। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी की रंजना देवी रही थी। जबकि आरयूसी के मोहम्मद ताहिर मदानी को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था। 
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के अंगद यादव ने समाजवादी पार्टी के आलमबदी को हराया था। कांग्रेस के मूलचंद चौहान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एसबीएसपी के गुलाबचंद्र प्रजापति को सिर्फ 04.05 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पडा था।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के आलमबदी ने बहुजन समाज पार्टी के कलीमुद्दीन को हरा अपना परचम लहराया था। जबकि अपना दल ती विमला देवी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के विजय बहादुर को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static