पडरौना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 11:13 AM (IST)

पडरौना विधानसभा संख्या- 330
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कुशीनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 330 है पडरौना। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 23 हजार 500 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 78 हजार 339 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 153 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर मुख्य लड़ाई कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच रही है। दो बार कांग्रेस ने सीट पर अपना कब्जा जमाया है। जबकि एक बार बीएसपी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार चुनावी समीकरण बदल सकते हैं, क्योंकि पिछली बार बहुजन समाज पार्टी से जीते स्वामी प्रसाद मौर्या पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी के नुमांइदे पर मेहरबान होती है। फिलहाल सभी पार्टियां चुनाव के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रही है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के राजेश कुमार को हराकर अपना परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी के रामधारी प्रसाद गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीस पार्टी के राजेंद्र को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुंवर रंजीत प्रताप ने जीत हासिल की थी। उन्होने बहुजन समाज पार्टी के आद्या शुक्ला को हराया था। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र कुमार शुक्ला रहे थे। जबकि एनएलएचपी के जावेद इकबाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रतनजीत प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के बलेश्वर यादव को हराया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र कुमार शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के आद्या शुक्ला चौथे स्थान पर थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static