पलिया विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 10:53 PM (IST)

पलिया विधानसभा संख्या-137
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 137 है पलिया। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 17 हजार 617 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 73 हजार 606 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 44 हजार 4 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि समाजवादी पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी। इसी चुनाव में सपा ने प्रदेश में 224 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। लेकिन इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किस पार्टी पर जनता मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के हरविंदर कुमार साहनी ने समाजवादी पार्टी के कृष्ण गोपाल तिवारी को पराजित किया था। कांग्रेस के डॉ विनोद तिवारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के राजकुमार वर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static