पथरदेवा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 01:26 PM (IST)

पथरदेवा विधानसभा संख्या- 338
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

देवरिया जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 338 है पथरदेवा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 26 हजार 794 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 78    हजार 461 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 48 हजार 322 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी की शाकिर अली    ने जीत दर्ज की थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए कठिन लड़ाई होगी क्योंकि जिस प्रकार का हाईवोल्टेज ड्रामा जनता ने चुनाव से पहले देखा। जनता कतई नहीं चाहेगी कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में मत का इस्तेमाल किया जाए। साफ है सपा की आपसी लड़ाई का फायदा अन्य दलों को मिलेगा।
               PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के शाकिर अली ने भारतीय जनता पार्टी के सूर्य प्रताप शाही को हरा अपनी बादशाहत कायम की थी। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय चुनाव में उतरे नियाज अहमद को सिर्फ 07.86 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static