फरेन्दा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 03:55 PM (IST)

फरेन्दा विधानसभा संख्या- 315
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

महाराजगंज जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 315 है फरेन्दा। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 03 हजार 960 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 100 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 860 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार भारतीय जनता के लिए सीट पर बेहद मुश्किल लड़ाई है। क्योंकि पार्टी खेमेबाजी से जूझ रही है। और अन्य दल इसका फायदा उठाने में जुटे हैं। देखना होगा कि कौन सी पार्टी इस बार सीट पर अपना कब्जा जमाती है।
                PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बजरंग बहादुर सिंह ने कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी को हरा सीट पर अपना कब्जा जमाया था। बहुजन समाज पार्टी के परशुराम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के श्याम नारायण को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari  
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बजरंग बहादुर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के वीरेंद्र चौधरी को हराया था। समाजवादी पार्टी के श्याम नारायण तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के हर्षवर्धन चौथे स्थान रहे थे।
                PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के श्याम नारायण ने बहुजन समाज पार्टी के वीरेंद्र चौधरी को हराकर अपना परचम लहराया था। वहीं एसडी के कमलेश्वर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के रमेश को चौथे स्थान पर ही सुतंष्ट रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static