फूलपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 05:11 PM (IST)

फूलपुर विधानसभा संख्या-256
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 256 है फूलपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 14 हजार 41 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 38 हजार 541 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 38 हजार 541 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर क्या माहौल रहता है। गठबंधन की स्थिति में समाजवादी पार्टी के लिए फायदा हो सकता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के सैयद अहमद ने बीएसपी के प्रवीण पटेल को हराया था। अपना दल के राधेश्याम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के जोखू लाल यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अरुण कुमार यादव ने बीएसपी के इमरान को हराया था। कांग्रेस के राम नरेश यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। चौथे स्थान पर एसबीएसपी के कमलेश रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के राम नरेश यादव ने बीएसपी के राम किशुन को हराया था। जेडीयू की रंजना देवी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि समाजवादी पार्टी के रामकृष्ण यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static