पोवायां विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 10:00 PM (IST)

पोवायां विधानसभा संख्या-134
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

शाहजहांपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 134 है पोवायां। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 18 हजार 610 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 74 हजार 609 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 43 हजार 990 है। सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है। जबकि एक बार निर्दलीय को जीत मिली है। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर साख बचाना चुनौती होगी। क्योंकि जिस प्रकार से पार्टी में अंतर्कलह चल रही है। उससे साफ है कि पार्टी को पहले संगठन को एक करना होगा। उसके बाद चुनावी मैदान में उतरना होगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा की इस फूट का सीधा फायदा अन्य दलों को हो सकता है। 
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी की शकुंतला देवी ने बीएसपी के अरुण कुमार सागर को हराया था। कांग्रेस के चेतराम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के राजवीर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मिथिलेश ने बीएसपी के रामसरन सागर को हराया था। कांग्रेस के चेतराम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एडी के नेतराम चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार मिथिलेषथ कुमार ने समाजवादी पार्टी ते हीरालाल को हराया था। कांग्रेस के चेतराम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के सुदर्शन कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static