पुरकाजी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 08:56 PM (IST)

पुरकाजी (SC)  विधानसभा संख्या-13
मुजफ्फरनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 13 है पुरकाजी। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 81 हजार 311 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 56 हजार 700 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 24 हजार 589 है। इस विधानसभा क्षेत्र का अस्तित्व ही 2008 में आया। जिसके बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में यहां से बीएसपी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। करीब 9 हजार के अंतर से बीएसपी के केंडिडेट ने सपा के प्रत्याशी को मात दी। इस बार स्थिति थोड़ी जुदा भी हो सकती है। क्योंकि चुनाव में मुद्दे अलग हैं. नोटबंदी के बाद पीएम मोदी भी इस फैसले  को जनता के हित में काले धन के कुबेरों पर लगाम कसने वाला बताया था। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन इस सीट से जीत हासिल करता है।

               PunjabKesari

 

पुरकाजी विधानसभा के पिछले परिणाम पर एक नजर
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

पुरकाजी विधानसभा में हुए एकमात्र विधानसभा चुनाव में बीएसपी के अनिल कुमार ने जीत दर्ज की थी। अनिल ने कांग्रेस के दीपक कुमार को परास्त किया था। तीसरे स्थान पर सपा की उमा कुमार रही थीं। जबकि चौथे स्थान पर 13.73 फीसदी वोटों के साथ प्राची आर्या रहीं थीं।
               PunjabKesari

 

 UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static