रायबरेली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 05:58 PM (IST)

रायबरेली विधानसभा संख्या- 180
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

राय बरेली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 180 है रायबरेली। साल 2012 के आंकड़ो के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्य 3 लाख 16 हजार 564 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 70 हजार 443 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 46 हजार 121 है। सीट
 पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक बार कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि एक-एक बार पीइसीपी एवं निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है। रायबरेली सीट इसलिए भी खास है। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी पर जनता विश्वास जताती है। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में पीइसीपी ने अखिलेश कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी के राम प्रताप यादव को हराया था। कांग्रेस के अवधेश बहादुर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के पुष्पेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार अखिलेश कुमार सिंह ने कांग्रेस के रुद्र प्रताप सिंह को हराया था। समाजवादी पार्टी के राजीव कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। बीएसपी के राम लौटन सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के अखिलेश कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी के राजीव कुमार को परास्त किया था। एलजेएनएसपी के अरविंद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के राम नरायण चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static