सगड़ी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 02:47 PM (IST)

सगड़ी विधानसभा संख्या- 345
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

आज़मगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 345 है सगड़ी । साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 93 हजार 528 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 61 हजार 240 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 32 हजार 269 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार बहुजन सामज पार्टी का प्रत्याशी जीता है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन जैसे हालात पार्टी के भीतर हैं। वे कतई ये नहीं दर्शा रहे कि इस चुनाव में जनता उनके साथ जाने को तैयार होगी। क्योंकि पार्टी में दो धंड़े बंटे हैं। लिहाजा इस युद्ध में अन्य दलों को फायदा मिलना स्वाभाविक है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अभय नारायण ने बहुजन समाज पार्टी के संतोष कुमार सिंह को हरा जीत हासिल की थी। कांग्रेस के अरविंद कुमार जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम पटेल को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सर्वेश कुमार सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के मलिक मसूद को हराया था। जेडीयू के खड़ग बहादुर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि ध्रवु सिंह को सिर्फ 09.19 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर ही रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के मलिक मसूद ने समाजवादी पार्टी के रामप्यारे सिंह को हराया था। वहीं अपना दल ते श्याम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अरविंद जायसवाल को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static