साहिबाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 06:28 PM (IST)

साहिबाबाद विधानसभा संख्या-55 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गाजियाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 55 है साहिबाबाद। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 6 लाख 76 हजार 637 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 93 हजार 738 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 82 हजार 899 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिसमें बीएसपी के अमरपाल को जीत मिली थी। इस बार इस सीट पर कौन बाजी मारेगा, यो तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
साहिबाबाद विधानसभा के पिछले परिणाम पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा चुनावों में इस सीट से बीएसपी के अमरपाल ने बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा को पराजित किया था। कांग्रेस के सतीश चंद्र त्यागी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रहलाद चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static