सैदपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 11:07 AM (IST)

सैदपुर विधानसभा संख्या-374
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

गाजीपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 374  है सैदपुर । साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 28 हजार 368  है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 77 हजार 926 है । जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 50 हजार 437 है। इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी ने दो बार जीत हासिल की है। वहीं समाजवादी पार्टी ने एक बार अपना परचम लहराया था। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर संभावनाएं कम नजर आ रही हैं। क्योंकि चुनाव में पहले में पार्टी में मचे घमासान का दूसरे दलों को फायदा होगा।फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुभाष ने बहुजन समाज पार्टी के अमेरिका को हरा अपना परचम लहराया था। क्यूईडी के भानू राम सोनकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय मैदान में आए राजीव किरन को सिर्फ 04.76 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के दीना नाथ पांडे ने भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र नाथ पांडे को हराया था। समाजवादी पार्टी के राजनाथ यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एसबीएसपी के आनंद विजय सिंह को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के कैलाश नाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के दीना नाथ को हरा जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र नाथ पांडे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय सतीश को 06.15 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static