सलेमपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 01:52 PM (IST)

सलेमपुर विधानसभा संख्या- 341
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

देवरिया जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 341 है सलेमपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 08 हजार 479 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 985 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 42 हजार 486 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार सामजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी  के लिए सीट पर बेहद मुश्किल लड़ाई है। क्योंकि पार्टी कलह से जूझ रही है। और अन्य दल इसका फायदा उठाने में जुटे हैं। देखना होगा कि कौन सी पार्टी इस बार सीट पर अपना कब्जा जमाती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मनबोध ने भारतीय जनता पार्टी के विजय लक्ष्मी को हराया था। वहीं बहुजन समाज पार्टी के बलिराम तीसरे स्थान रहे थे। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी रामअधर को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के चौधरी फासिहा वशीर ने बहुजन समाज पार्टी ते मरगुब अहमद को हरा अपना परचम लहराया था। वहीं निर्दलीय मैदान में उतरी शांति तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के फासिहा मुराद लारी ने समाजवादी पार्टी की शांति यादव को हराया था। एसएपी के हरिकेवल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रामजी गिरी को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static