सरोजनी नगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 02:53 PM (IST)

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 170 है सरोजनी नगर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 95 हजार 623 हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 16 हजार 915 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 78 हजार 708 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं है। क्योंकि पार्टी में फूट पड़ चुकी है। दल में बंटे दो धड़े लगातार ये संकेत दे रहे हैं कि मिलकर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर सियासी फायदा अन्य दलों को मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के शरद प्रताप शुक्ला ने बीएसपी के शिव शंकर सिंह को हराया था। आरएसबीपी के रुद्र दमन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के वीरेंद्र कुमार तिवारी चौथे स्थान पर रहे थे। 
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static