सेवापुरी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 03:52 PM (IST)

सेवापुरी विधानसभा संख्या-391 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

वाराणसी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 391 है सेवापुरी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 86 हजार 384 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 643 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 27 हजार 736 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार चुनाव हुए हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। जबकि अपना दल का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा था। इस बार भी लड़ाई इन्हीं दोनों पार्टियों में होने की संभावना है। देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी मैदान में कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी दलों ने रणभूमि के लिए अपनी-अपनी कमर कस ली है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले  विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिंह पटेल ने अपना दल के नील रतन पटेल को हरा जीत हासिल की थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी के मनीष कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के हर्षवर्धन को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static