शाहगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 05:17 PM (IST)

शाहगंज विधानसभा संख्या- 365
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

जौनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 365 है शाहगंज। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 36 हजार 002 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 84 हजार 307 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 51 हजार 685 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में हर दफा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को ही जीत मिली है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार समाजवादी पार्टी अंदरूनी विवाद के बाद सीट पर अपनी दमखम दिखा पाएगी। लेकिन जैसे संकेत मिल रहे हैं, वह इन अनुमानों को ध्वस्त करने के लिए काफी हैं। क्योंकि पार्टी के अंदर की लड़ाई जो अभी तक आंतरिक पटल पर थी। वह अब राष्ट्रीय पटल पर पहुंच चुकी है। लिहाजा नुकसान स्वाभाविक है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा में समाजवादी पार्टी के शैलेंद्र यादव ने बहुजन समाज पार्टी के धर्मराज निषाद को हरा सफलता हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश जायसवाल को तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के विजई कुमार को मात्र 03.11 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के जगदीश सोनकर ने बहुजन समाज पार्टी के रामफेर गौतम को बेहद मामूली अंतर से हराया। भारतीय जनता पार्टी के बांकेलाल सोनकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एसबीएसपी की अनिता रावत चौथे स्थान पर रही थी।
              PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के जगदीश सोनकर ने बहुजन समाज पार्टी के रामफेर गौतम को हरा सफलता हासिल की। भारतीय जनता पार्टी के बांकेलाल सोनकर को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि आरटीकेपी के पुट्टी राम चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static