शाहजहांपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 10:07 PM (IST)

शाहजहांपुर विधानसभा संख्या-135
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

शाहजहांपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 135 है शाहजहांपुर। यह जिले की सदर सीट भी है। वर्ष 2012 के आंकड़ों कै मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 18 हजार 610 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 74 हजार 609 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 990 है। सीट पर भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर तीनों बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। सुरेश खन्ना यहां के लोकप्रिय नेता हैं। इस बार भी सीट पर भारतीय जनता पार्टी की संभावनाएं प्रबल हैं। साफ है मुख्य टक्कर किसी भी दल का बीजेपी से ही होगा। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी पर इस क्षेत्र की जनता मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के सुरेश कुमार खन्ना ने समाजवादी पार्टी के तनवीर खान को हराया था। बीएसपी के मो. असलम खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के नवाब फैजान अली चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

15 वीं विधानसभा के चुनावों में भी बीजेपी के ही सुरेश कुमार खन्ना ने बीएसपी के फैजान अली खान को हराया था। समाजवादी पार्टी के प्रदीप पांडेय तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस की सरोज गुप्ता चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में भी बीजेपी के सुरेश कुमार खन्ना ने समाजवादी पार्टी के प्रदीप पांडेय को हराया था। कांग्रेस के अशफाक उल्ला खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीएसपी की तकवीम खान रही थीं।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static